-
Advertisement
हिमाचल में 6 दिन में Corona से 106 की गई जान, आज अब तक 16 ने तोड़ा दम
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 598 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 837 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज अब तक 16 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हमीरपुर (Hamirpur) में चार, कांगड़ा में तीन, चंबा, शिमला व सोलन में दो-दो, मंडी (Mandi), सिरमौर व ऊना में एक-एक ने दम तोड़ा है। पिछले छह दिन में हिमाचल में 106 लोगों की दुखद मृत्यु कोरोना के चलते हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 84,663 पहुंच गया है। अभी 11,984 एक्टिव केस हैं। अब तक 71,356 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1283 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: देश में 15 मई तक पीक पर होगा कोरोना, हर दिन करीब 5,600 लोग गंवाएंगे जान
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
शिमला (Shimla) में 136, कांगड़ा (Kangra) में 127, हमीरपुर में 113, सिरमौर में 92, कुल्लू में 45, बिलासपुर (Bilaspur) में 33, सोलन में 28, मंडी में 23 व किन्नौर में एक मामला आया है। कांगड़ा के 202, सोलन के 151, मंडी के 97, ऊना के 95, सिरमौर के 92, हमीरपुर के 79, शिमला के 77, कुल्लू के 18, लाहुल स्पीति के 14 व चंबा के 12 ठीक हुए हैं। कांगड़ा में 2,848 एक्टिव केस (Active Case) हैं। सोलन में 2,151, शिमला में 1,287, सिरमौर में 1,074, मंडी में 975, हमीरपुर में 935, ऊना में 932, बिलासपुर में 609, कुल्लू में 454, चंबा (Chamba) में 305, लाहुल स्पीति में 247 व किन्नौर में 167 सक्रिय मामले हैं। शिमला में 317, कांगड़ा में 298, मंडी में 155, ऊना में 95, कुल्लू में 90, सोलन में 87, हमीरपुर में 73, चंबा में 57, सिरमौर में 52, बिलासपुर में 29, किन्नौर में 17 व लाहुल स्पीति में 13 की अब तक जान गई है।
यह भी पढ़ें: देश में 24 घंटे में कोरोना के 3.44 लाख नए केस; 2,415 की मौत, सिंगापुर-यूएई से ऑक्सीजन टैंकर मंगवाने की तैयारी

आज 1,361 सैंपल में से 2 ही नेगेटिव, एक पॉजिटिव
हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 1,361 सैंपल की जांच को आए हैं। इनमें से तीन सैंपल की जांच ही अब तक हुई है। इसमें दो नेगेटिव (Negtive) व एक पॉजिटिव रहा है। अभी 1,358 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज आए बाकी पॉजिटिव केस पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


