-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2021/04/chopal-1.jpg)
Himachal: पहाड़ से पत्थर बन गिरी मौत, दो भाइयों की मृत्यु, पत्नियां घायल
सुरेश रंजन/चौपाल। हिमाचल के जिला शिमला (Shimla) में दो भाई अपनी पत्नियों के साथ हंसी खुशी एक शादी समारोह (Wedding Ceremony) से घर लौट रहे थे। इसी बीच अचानक से पहाड़ से एक बड़ी चट्टान उनकी कार (Car) पर आकर गिरी और दोनों भाइयों की जान ले ली। जबकि दोनों की पत्नियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा शिमला जिला के उपमंडल चौपाल (Chopal) की तहसील कुपवी में कुपवी-देईया मार्ग पर धोताली नामक स्थान पर हुआ है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Himachal: शादी से लौट रहे परिवार की कार जिप्सी से टकराई, पति-पत्नी ने तोड़ा दम
मिली जानकारी के अनुसार दो चचेरे भाई (Two Brother) अपनी पत्नियों सहित अपनी ऑल्टो कार में देहा में शादी समारोह में भाग लेने के बाद लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वह धोताली नामक स्थान पर पहुंचे तो अचानक से पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान (Rock) कार पर आकर गिर गई। इस इस हादसे में दोनों चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल (Hospital) कुपवी पहुंचाया। हादसा दोपहर करीब सवा तीन बजे के आसपास हुआ है। मृतकों की पहचान सुनील कुमार शर्मा (43) पुत्र संतराम तथा प्रकाश चंद शर्मा (50) पुत्र सही राम गांव सनत तहसील कुपवी जिला शिमला के रूप में हुई है। जबकि घायल महिलाओं की पहचान सुमन पत्नी सुनील तथा गुलाबी देवी पत्नी प्रकाश शामिल हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं, कार्यकारी डीएसपी चौपाल (DSP Chopal) राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले आज दोपहर जिला कांगड़ा के नूरपुर में भी एक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई है। जबकि उनके दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। यह लोग भी शादी समारोह से लौट रहे थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group