-
Advertisement
हिमाचल में दर्दनाक Accident- दो भाईयों की मौत,एक क्लिक पर देखें तस्वीरें
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे ( Road Accident)थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला( Mandi Distt) के बल्ह क्षेत्र के ड़डौर में देर रात एक दर्दनाक हादसे में धर्मपुर क्षेत्र के रहने वाले दो सगे भाइयों की मौत( Death) हो गई। इनमें से एक एयरफोर्स व परिचालक था। दूसरा दोनों भाइयों की मौत से उनके पैतृक गांव में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें: Himachal: नशे में धंसता युवा वर्ग, 21 वर्षीय युवक के पास मिली डेढ़ किलो चरस
धर्मपुर क्षेत्र के पेहढ़ गांव के रहने वाले सुशील कुमार (25) और पंकज कुमार (23) पुत्र रेलू राम देर रात 3 अपनी ऑल्टो कार (एचपी -33सी 0803) पर सवार होकर मंडी बस स्टैंड ( Mandi Bus Stand) से बस छूटने पर सुंदरनगर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान जब ड़डौर के समीप पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर हाई-वे के किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। जिसके कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल ( Injured) हो गए।
यह भी पढ़ें: Himachal : तूड़ी लेने छत पर गया व्यक्ति पैर फिसलने से नीचे गिरा, गई जान

हादसे को देख हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने तुरंत निजी वाहनों के माध्यम से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान दोनों सगे भाइयों ने दम तोड़ दिया। सुचना मिलते ही बल्ह पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है सुशील कुमार एयरफोर्स में तैनात था और पंकज कुमार परिचालक था। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

