-
Advertisement
नौकरीपेशा लोगों को सरकार का तोहफा,अगले महीने इस खाते में आएंगे ज्यादा पैसे
नौकरीपेशा लोगों के लिए सरकार तोहफा लेकर आ रही है। यानी इस कोरोना काल में नौकरीपेशा (Employees)लोगों के एक खाते में ज्यादा पैसे आने वाले हैं। खैर हम बात कर रहे हैं एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) की। ईपीएफओ की तरफ से कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8ण्5 फीसदी ब्याज को जुलाई अंत तक देने की घोषणा हो सकती है। ईपीएफओ को श्रम मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें:ये है वो जगह जहां की ट्रैफिक लाइट में होता है नीला रंग-वजह जानकर नहीं रोक पाओगे हंसी
श्रम मंत्रालय (Ministry of Labor)की ओर से मंजूरी मिलने के बाद पीएफ के दायरे में आने वाले देशभर के करीब 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए यह राहत की खबर हो सकती है। ईपीएफओ की तरफ से फिस्कल ईयर 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज को जुलाई के आखिरी तक दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ब्याज का पैसा (Interest Money) कर्मचारियों के अकाउंट में सीधे क्रेडिट किया जा सकता है। बीते वर्ष 2019.20 का ब्याज मिलने में कई ईपीएफओ अकाउंट होल्डर्स को 10 महीने तक इंतजार करना पड़ा था।

