-
Advertisement
Breaking: पूर्व सीएम वीरभद्र की स्थिति में सुधार,विक्रमादित्य ने शेयर की फोटो
शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मां भीमाकाली और आप सभी की दुआओं से पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की स्थिति में सुधार हैं, वह जल्द पूरी तरह अच्छे होंगे। विक्रमादित्य (Vikramaditya Singh) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसके साथ ही पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की ताजा फोटो भी अपलोड की है। इससे पहले आईजीएमसी के एमएस डॉ जनक राज ने भी पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। उनका कहना था कि पूर्व सीएम की सेहत में स्थिति में सुधार हो रहा है। उनकी रक्त की जांच और अन्य मानक, शुगर,बीपी ऑक्सीजन लेवल बेहतर स्थिति में है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैलाने पर FIR
जाहिर है कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूर्व सीएम को आईजीएमसी के कोविड मेकशिफ्ट अस्पताल में दाखिल किया गया है। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह अब आईजीएमसी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


