-
Advertisement
कंगना रनौत को बड़ा झटका-बॉम्बे हाईकोर्ट से पासपोर्ट मामले में नहीं मिली राहत
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)को पासपोर्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court)से किसी तरह की राहत नहीं मिल पाई है। कंगना ने अर्टेंच हियरिंग के याचिका (Petition)दाखिल की थी। लेकिन कोर्ट अर्जेंट सुनवाई से इनकार करते हुए मामले की सुनवाई 25 जून तक के लिए टाल दी है। रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना के पासपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए उसे रिन्यू करने से मना कर दिया था। इसके बाद ही कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था।
यह भी पढ़ें: किम कार्दशियन की फर से ढकी हुई लेम्बोर्गिनी उरूस की वायरल हुई तस्वीर
कंगना ने अपनी याचिका में कहा था कि मामले में अर्जेंट सुनवाई हो क्योंकि उन्हें फिल्म धाकड़ (Film Dhakad) की शूटिंग के लिए विदेश जाना है। लेकिन कोर्ट ने फौरी राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने गलत तरीके से याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने पूछा कि जब पासपोर्ट की मियाद खत्म हो रही है,तो ये जानते हुए भी आखिरी क्षणों में याचिका क्यों दाखिल की। इसी के चलते कोर्ट ने कंगना को नए तरीके से फिर से याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया। याद रहे कि कंगना पर देशद्रोह की एफआईआर दर्ज है, इसी पर पासपोर्ट ऑफिस ने आपत्ति दर्ज करते हुए पासपोर्ट रिन्यू (Passport Renewal)करने से इंकार किया है।

