-
Advertisement
किम कार्दशियन की फर से ढकी हुई लेम्बोर्गिनी उरूस की वायरल हुई तस्वीर
टीवी जगत की लोकप्रिय हस्ती किम कार्दशियन (TV personality Kim Kardashian) की फर से ढकी हुई लेम्बोर्गिनी उरूस की तस्वीर वायरल हुई है। जिसमें किम अपनी लेम्बोर्गिनी उरूस (Lamborghini Urus) को दिखा रही है। जोकि पूरी तरह से फर दिखने वाले कपड़े से ढकी हुई है। किम ने इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डाला है। किम ने कार के साथ तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, किम्मी हैड ए लिटिल लैम्ब-बो!!!
View this post on Instagram
लेम्बोर्गिनी उरूस इटली की लग्जरी कारों में आती है। ये पहली और एकमात्र एसयूवी है जो 4.0 लीटर वी8 ट्विन-टर्बो इंजन के साथ आती है। इसे कंपनी की सबसे फास्ट एसयूवी (Fastest SUV) कहा जाता है। ये कार 3. 6 सेकंड में लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार छूने की क्षमता रखती है। इसी कार के साथ किम ने तस्वीर शेयर करते हुए ये भी लिखा है कि क्या यह अब तक की सबसे प्यारी और मजेदार चीज़ नहीं है? एक नया लैंबो और आरामदायक कपड़े! हम जल्द ही नए आरामदायक स्टाइल लेकर आ रहे हैं।

