-
Advertisement
ये है वो नदी जो बहती है उल्टी-इसके पीछे के कहानी को जरूर पढ़े
Last Updated on April 7, 2023 by sintu kumar
ये तो हर कोई जानता है कि देश की ज्यादातर नदियां एक ही दिशा में बहती हैं और वह दिशा है पश्चिम से पूर्व। यानी सारी नदियों का बहाव पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर ही है। लेकिन इन सबके बीच देश में एक ऐसी भी नदी है जो पश्चिम से पूर्व ना बहकर, पूर्व से पश्चिम बहती है। विपरीत दिशा (Opposite Direction) में बहने वाली उस नदी का नाम नर्मदा (Narmada)है। इसे रेना(Rena)कहकर भी पुकारा जाता है।
यह भी पढ़ें: ये नदी है या आईनाः भारत से इस राज्य़ में बहती है ,यहां देखें तस्वीरें
आपको ये भी बता रहे हैं कि गंगा सहित अन्य नदियां जहां पश्चिम से पूर्व की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं, वहीं नर्मदा नदी बंगाल की खाड़ी के बजाए अरब सागर में जाकर मिलती है। नर्मदा देश के मध्य भाग में पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली मध्य प्रदेश और गुजरात की एक मुख्य नदी है, जो मैखल पर्वत के अमरकंटक शिखर (Amarkantak peak of Mount Maikhal) से निकलती है। इस नदी के उल्टा बहने का भौगोलिक कारण इसका रिफ्ट वैली में होना है, जिसकी ढाल विपरीत दिशा में होती है। इसलिए इस नदी का बहाव पूर्व से पश्चिम की ओर कहा जाता है। नर्मदा नदी के उल्टा बहने के पीछे पुराणों (Puranas) में भी कई कहानियां बताई गई हैं।
नर्मदा नदी से जुड़ी एक कहानी के मुताबिक नर्मदा नदी का विवाह सोनभद्र नदी से तय हुआ था, लेकिन नर्मदा की सहेली जोहिला के कारण दोनों के बीच दूरियां आ गईं। इससे क्रोधित होकर नर्मदा ने आजीवन कुंवारी रहने और विपरीत दिशा में बहने का निर्णय लिया। अगर आप इसकी भौगोलिक स्थिति को भी देखें तो पता चलता है कि नर्मदा नदी एक जगह पर जाकर सोनभद्र नदी (Sonbhadra River) से अलग हो जाती है।