-
Advertisement
धोनी की बगीचे वाली मस्ती – देखो परिवार सहित कैसे कर रहे एन्जॉय
Last Updated on June 22, 2021 by saroj patrwal
शिमला। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इन दिनों हिमाचल में अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। धोनी इस समय हिल्स क्वीन की हसीन वादियों का मजा ले रहे हैं। शिमला शहर में तीन दिन स्टे करने के बाद धोनी अब पहुंच गए हैं सेब के बागीचों के बीच में। इस समय धोनी कोटखाई की रतनाड़ी पंचायत (Ratnadi Panchayat) में हैं। धोनी परिवार के साथ यहां पर संजय औस्टा के मीना बाग होम स्टे में रुके हुए हैं और यहां की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
ये भी पढे़ं – मिस्टर कूल एमएस धोनी परिवार संग पहाड़ की सैर पर-कुल आए हैं 12 लोग
धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस होम स्टे , आसपास के बगीचों और यहां की वादियों के कुछ वीडियो साझा किए हैं। इस वीडियो में मीना बाग होम स्टे के अंदर और बाहर का नजारा उन्होंने दिखाया है। वीडियो में धोनी साइकिलिंग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। साक्षी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
View this post on Instagram
धोनी के यहां पहुंचने की खबर मिलने के बाद से लोग भी आसपास जमा होने शुरू हो गए हैं। हालांकि यहां पूरी सिक्योरिटी के साथ उनको रखा गया है। मीना बाग में अतिथियों का स्वागत हिमाचली व्यंजनों से होता है तो जाहिर सी बात है कि माही भी सिड्डू समेत अन्य व्यंजनों का मजा जरूर लेंगे।
View this post on Instagram
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…