-
Advertisement
बोतल उठाई, ढक्कन खोला और गटागट पी गया बंदर, देखिए ये वायरल वीडियो
जानवरों के वीडियो कैसे भी हों लोगों को खूब पसंद आते हैं। सोशल मीडिया पर यही वीडियो ज्यादा चलते हैं और लोग इनको ही देखना पसंद करते हैं। हम भी ऐसा ही एक वीडियो (Video) आपके लिए लाए हैं जिसको देखकर आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी। इस वीडियो में एक बंदर (Monkey) मजे से बियर शॉप के काउंटर पर बैठकर शराब पी रहा है। एक बंदर को ऐसे करते देखना अपने आप में फनी लगता है। हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में आज से सस्ती हुई शराब, नई आबकारी नीति लागू
https://twitter.com/smaheshwari523/status/1415340792311279617
ये वीडियो सामने आया है मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंडला से। वीडियो में एक बंदर पहले तो मजे से शराब की बोतल हाथ में लिए बैठा दिख रहा है। इसके बाद ये बंदर मुंह से शराब की बोतल का ढक्कन खोलता है। उसके बाद बोतल को मुंह से लगाकर गटागट शराब पीने लगता है। बंदर को ऐसा करते देखकर कई लोग दुकान के आसपास जुट जाते हैं और वीडियो बनाने लग जाते हैं। वीडियो को @smaheshwari523 नाम की यूजर आईडी से ट्विटर पर शेयर किया गया है। शराब का मजा लेते इस बंदर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
देखिए लोगों के रिएक्शन –
Jab se hamne peena seekha,
Jeena seekha marna seekha, yaar…— Janardhanan S🇮🇳 (@MadCapProf) July 15, 2021
https://twitter.com/partho4u2/status/1415610377325350912
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
