-
Advertisement
नए लुक वाले सिलेंडर को देख चल जाएगा पता कितनी गैस बची,कितनी हो गई खर्च
Last Updated on July 16, 2021 by Deepak
कंपोजिट सिलेंडर का नाम दिया गया है। इसकी खासियत ये है कि सिलेंडर को देखकर पता चल जाएगा की कितनी गैस बची,कितनी खर्च हो गई है। कहा जा रहा है कि इंडेन कंपोजिट सिलेंडर साधारण सिलेंडर से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित है। इसे तीन परतों से बनाया गया है। यह एक ब्लो-मोल्ड हाई-डेंसिटी पॉलीइथाइलीन इनर लाइनर से बना होता है, जो पॉलीमर.लिपटे फाइबर ग्लास की एक परत से ढका होता है और बाहर जैकेट में फिट होता है। अभी तक जो सिलेंडर आते हैं वो स्टील से बने होते हैं।
यह भी पढ़ें: आरबीआई की मास्टरकार्ड पर बड़ी कार्रवाई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक
कंपनी ने इस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी डिपॉजिट मांगा है। 10 किलो वाले सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 3350 रुपए है, जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 2150 रुपए है। इंडेन के कस्टमर (Indane Customers) अपना मौजूदा सिलेंडर नए कंपोजिट सिलेंडर से एक्सचेंज कर सकते हैं। इसके लिए भी सिक्योरिटी डिपॉजिट का जो अंतर पहले व अब वाले में है चुकता करना होगा। सामान्य सिलेंडर की तरह ही कंपोजिट सिलेंडर (Composite Cylinder) की होम डिलिवरी होती है। इस सिलेंडर की कई खूबियां है,मसलन ये सामान्य सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्के होते हैं, इनका वजह स्टील के सिलेंडर के मुकाबले करीब करीब आधा होता है। सिलेंडर के कुछ हिस्से पारदर्शी हैं, जिससे आप ये आसानी से देख पाएंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। इन्हें मॉडर्न किचन (Modern Kitchen) को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अभी तक ये देश के चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है,लेकिन जल्द ही ये पूरे देश में उपलब्ध हो जाएगा।