-
Advertisement
हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने अगस्त/सितंबर की परीक्षाओं के लिए मांगे आवेदन
धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Board of School Education) ने अगस्त/सितंबर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए आवेदन मांगें हैं। 26 जुलाई से संबंधित स्कूल के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 10वीं व 12वीं के कंपार्टमेंट (Compartment), अतिरिक्त विषय, (डिप्लोमा होल्डर सहित), अंग्रेजी सिर्फ और श्रेणी सुधार के लिए इच्छुक छात्र जो बोर्ड द्वारा निर्धारित व राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित पॉलिसी के अनुसार तैयार व घोषित परिणाम से संतुष्ट हैं कि परीक्षाएं अगस्त/सितंबर में संचालित की जानी हैं। परीक्षा देने के इच्छुक छात्र अपने प्रवेश पत्र परीक्षा शुल्क के साथ्रा 26 जुलाई से ऑनलाइन संबंधित विद्यालय के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट : 10वीं से 12वीं कक्षाओं के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल

10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट व अंग्रेजी के लिए 31 जुलाई तक तक बिना लेट फीस (Without Late Fee) आवेदन कर सकते हैं। साथ ही एक हजार लेट फीस सहित 8 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन फीस (Admission Fee) 550 रुपये होगी। एक अतिरिक्त विषय के लिए 31 जुलाई तक बिना शुल्क व 8 अगस्त तक एक हजार लेट फीस के साथ आवेदन हो सकेगा। एडमिशन फीस 550 होगी। इसके अलावा श्रेणी सुधार एक और अधिक विषय, अतिरिक्त विषय दो और अधिक विषय के लिए भी 31 जुलाई तक बिना लेट फीस आवेदन करने की तिथि है। साथ ही 8 अगस्त तक एक हजार बिलम्व शुल्क सहित आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन फीस 850 रुपये होगी।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने SOS 10वीं का रिजल्ट निकाला
ऐसे छात्र जिन्होंने मार्च अप्रैल 2021 की परीक्षा के लिए आवेदन कर रखे थे और कोविड-19 (Covid-19) महामारी के चलते परीक्षा रद्द होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे, जिस कारण इनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है, ऐसे परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क देय नहीं होगा वे स्वत ही परीक्षा के पात्र होंगे। उक्त निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

