-
Advertisement
HP Corona: आज 44 केस और 133 ठीक, एक की मृत्यु-841 एक्टिव केस
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 44 मामले आए हैं। वहीं, 133 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। आज एक व्यक्ति की जान गई है। मंडी जिला में 75 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 2 लाख 05 हजार 061 पहुंच गया है। अभी 841 एक्टिव केस हैं। अब तक 2 लाख 00 हजार 704 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 3,498 है। कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 97.98 फीसदी पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: मैक्लोडगंज, धर्मकोट और धर्मशाला में पर्यटन कारोबारियों के होंगे कोरोना टेस्ट
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
चंबा (Chamba) में 13, मंडी में आठ, शिमला (Shimla) में 7, कांगड़ा में 6, कुल्लू में चार, बिलासपुर व सोलन (Solan) में दो-दो व किन्नौर और ऊना में एक-एक मामला आया है। चंबा में 34, शिमला में 28, कांगड़ा में 20, मंडी (Mandi) में 17, हमीरपुर में 10, बिलासपुर में 8, कुल्लू में 6, सोलन व ऊना में चार-चार व किन्नौर में दो ठीक हुए हैं। चंबा में 221, मंडी में 157, शिमला में 126, कांगड़ा में 120, बिलासपुर व कुल्लू में 49-49, हमीरपुर में 40, सोलन व ऊना में 26-26, किन्नौर में 15, लाहुल स्पीति में सात व सिरमौर में पांच एक्टिव केस (Active Case) हैं। कांगड़ा के 1037, शिमला के 602, मंडी के 400, सोलन के 314, हमीरपुर के 256, ऊना के 243, सिरमौर के 210, चंबा के 148, बिलासपुर के 79, किन्नौर के 38 व लाहुल स्पीति के 17 की अब तक जान गई है। हिमाचल में आज कोरोना के 6,288 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 6,221 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 28 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 39 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

