-
Advertisement
माफिया के चंगुल में जयराम सरकार, खुले में घूम रहे हैं दलाल- कुछ ऐसा बोल गए मुकेश
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)के गृह क्षेत्र पहुंचे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ( Leader of Opposition Mukesh Agnihotri) ने आरोप लगाया है कि राज्य की जयराम सरकार माफिया के चंगुल में है और दलाल खुलेआम घूम रहे हैं। मंडी में जो दलाल हैं उनका भी सभी को पता है। यह आरोप उन्होंने आज यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि खनन माफिया, शराब माफिया, दवाई माफिया, वन माफिया, ट्रांसफर माफिया और ठेकेदार माफिया सहित सभी प्रकार के माफियाओं से सरकार घिर चुकी है। सीएम का यह बयान कि उनकी सरकार पर अभी तक कोई आरोप नहीं लगा, हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष को कुर्सी छोड़नी पड़ी और स्वास्थ्य मंत्री ( Health Minister)को उनके पद से हटा दिया गया। वहीं विभाग के अधिकारी पर भी कार्रवाई करनी पड़ी। इससे स्पष्ट पता चलता है कि सरकार के अंदर भ्रष्टाचार पूरी तरह से हावी है और मुख्यमंत्री इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मान्यता पर भड़का दूसरा गुट
वहीं उन्होंने दिवंग्त सांसद स्व. राम स्वरूप शर्मा की मौत मामले की सीबीआई जांच ( CBI investigation)करवाने की मांग भी उठाई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जब परिवार भी आत्महत्या की बात को नकार चुका है तो मुख्यमंत्री को चाहिए कि मामले की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करे। वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता भी यह जानना चाहती है कि उनके चुने हुए प्रतिनिधि की मौत आखिर कैसे हुई है। इससे पहले मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी और गंगू राम मुसाफिर सहित अन्य नेताओं ने मंडी संसदीय क्षेत्र के नेताओं के साथ बंद कमरे में व्यक्तिगत रूप से मुलाकातें की और लोकसभा के उपचुनाव को लेकर उनकी राय जानी। उन्होंने कहा कि नेताओं की राय पर सारी रिपोर्ट बनाकर पार्टी हाईकमान को भेज दी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


