-
Advertisement
Himachal: यहां अनुराग ठाकुर के पोस्टर पर पोती गई कालिख, मचा बवाल
कांगड़ा। कांगड़ा बस अड्डा (Kangra Bus Stand) के समीप केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) की पोस्टर पर शाररती तत्वों ने कालिख पोत दी। कांगड़ा मंडल बीजेपी (Kanra BJP) ने कांगड़ा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ इस मामले में लिखित शिकायत दी है। वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जल्द मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: ऊना में बोले अनुराग: हिमाचली कला, संस्कृति व संगीत को विश्वभर में पहुंचाएंगे
हॉकी फेडरेशन ने की निंदा
वहीं, हॉकी कांगड़ा (Hockey Kangra) ने इस घटना पर भी भारी विरोध जताया है। साथ ही इसे घटिया मानसिकता कहा है। बता दें कि 22 अगस्त को कांगड़ा से केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आर्शीवाद रैली निकली थी। रैली के दौरान कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में बीजेपी कार्यकर्ता ने अनुराग ठाकुर के पोस्टर लगाए थे। कांगड़ा हॉकी ने भी खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के स्वागत के लिए कांगड़ा बस अड्डे पर एक बड़ी फ्लेक्स लगाई थी। दो दिन बीत जाने के बाद मंगलवार को अज्ञात लोगों ने अनुराग ठाकुर के पोस्टर पर कालिख पोत दी।
जल्द से जल्द गिरफ्तार हो अपराधी
हॉकी कांगड़ा के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने ऐसा किया है, यह उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि हॉकी कांगड़ा ने 21 अगस्त की शाम को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया था। वहीं, कांगड़ा में अंतरराष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड की मांग की थी, जिसपर खेली मंत्री की तरफ से उन्हें आश्वासन मिला था। जिन असामाजिक लोगों ने यह ओछी हरकत की है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। कांगड़ा मंडल बीजेपी अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी ने भी घटिया मानसिकता बताया। उन्होने कहा कि यह उन लोगों की हरकत हो सकती है। जो केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर अंदर ही अंदर जल रहे है। उन्होने कहा कि ऐसे लोगों की मानसिकता देश हित में नहीं है।
यह भी पढ़ें: महिला वकील के समर्थन में हाइकोर्ट बार एसोसिएशन, सीएम जयराम ने किया डीजीपी कुंडू का बचाव
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

