-
Advertisement
फतेहपुर की दलदल में पठानिया ने रामस्वरूप के नाम का लिया पंगा-परमार ने दिया डंडा
रविंद्र चौधरी/ फतेहपुर। उपचुनाव (By-Election) की दहलीज पर खड़े फतेहपुर में वन मंत्री (Forest Minister) राकेश पठानिया ने ऐसा पंगा ले लिया है,जो बीजेपी के ही गले से नीचे नहीं उतर रहा। पठानिया के अपनी ही पार्टी के पूर्व में सांसद रहे दिवंगत राम स्वरूप शर्मा (Ram Swaroop Sharma) को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस तो आग बबूला है ही, बीजेपी भी इसे औचित्यहीन करार दे रही है। फतेहपुर में सबसे बड़ी परेशानी तो पठानिया ने पूर्व सांसद व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार के लिए खड़ी कर रखी है, जोकि यहां से टिकट के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। पठानिया ने जिस वक्त फतेहपुर के गोलवां मे खुले मंच ये बयान दिया था, उस वक्त कृपाल परमार (Kirpal Parmar) वहीं पर मौजूद थे। पठानिया तो कहकर निकल गए ,लेकिन कृपाल के गली में हड्डी डाल गए। जब मामले पर उबाल आने लगा तो कृपाल परमार ने भी मौका देखकर पठानिया के बयान से पल्ला झटकने का काम कर लिया है। परमार ने बाकायदा कैमरे पर पठानिया के पूर्व सांसद राम स्वरूप शर्मा को लेकर दिए गए बयान को उनका व्यक्तिगत बयान करार दिया है। उन्होंने कहा कि – उस वक्त मौके पर मौजूद था और मैंने अपनी नाराजगी उसी वक्त मंच पर व्यक्त करवा दी थी। परमार का कहना है- मुझे नहीं लगता की किसी को ऐसे बयान देने चाहिए। हमारी सरकार बहुत बढ़िया काम कर रही है, सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) प्रदेश की सेवा मे लगे हुए है, और ऐसे माहौल मे ऐसा ब्यान आना अनुचित भी है और गलत भी है ।
ये भी पढ़ेः मंडी उपचुनाव को लेकर रस्साकशी का दौर जारी, अब बीजेपी में इस नाम की हुई एंट्री
यही नहीं फतेहपुर (Fatehpur) के पट्टा जाटियां स्कूल के प्रांगण मे हुए वन मंत्री राकेश पठानिया (Rakesh Pathania) के कार्यक्रम में कार्यक्रम के अयोजक पूर्व प्रधान ने मंच से ही पिछले लंबे समय से पंचायत मे विकास ना होने का अरोप खुले मंच से लगाए थे। प्रधान ने खुले मंच से कहा था कि उनकी पंचायत मे विकास की गति रूकी हुई है, प्रदेश मे बीजेपी की सरकार (BJP Government) होने के बावजूद उनकी पंचायत मे विकास नही हो पाया । पूर्व प्रधान के विकास ना कराने के अरोपो को खारिज करते हुए परमार ने कहा कि जो पूर्व प्रधान स्क्रिप्ट मंच से पड़ रहे थे वो उस स्क्रिप्ट के लेखक कोई ओर थे, जोकि खुले मंच से पूर्व प्रधान ने भी स्वीकार किया था कि उन्हें लिख कर पढ़ने के लिए दिया गया है। परमार ने इसके साथ-साथ उसी दौरान मंच पर चुने हुए चेयरपर्सन को सम्मान ना मिलने व कार्यक्रमों मे जो अव्यवस्था थी उन सभी मुद्दों को पार्टी स्तर पर उठाने की बात कही है। वहीं, नूरपुर (Nurpur) को जिला बनाने के सवाल पर परमार ने कहा कि नूरपुर को जिला बनाने की मांग राकेश पठानिया की है और इस का जवाब देना भी उनका ही बनता है ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


