-
Advertisement
कंगना बोली, महाराष्ट्र सरकार थिएटर खोलो, फिल्म उद्योग को मरने से बचाओ
फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज से पहले, अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने महाराष्ट्र सरकार से सिनेमाघरों (Cinema Halls) को खोलने की अनुमति देने और फिल्म उद्योग को ‘मरने’ से बचाने का आग्रह किया है। अपील करने के लिए कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। उसने कहा, “महाराष्ट्र में कोरोना मामलों के बीच में महाराष्ट्र सरकार से महाराष्ट्र में सिनेमाघर खोलने की अपील करती हूं और मरते हुए फिल्म उद्योग और थिएटर व्यवसाय को बचाने का अनुरोध करती हूं।” मंगलवार की सुबह उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और नोट लिखा।
यह भी पढ़ें:हिमाचली गर्ल कंगना रनौत की बायोपिक “थलाइवी” का नया ट्रैक “तेरी आंखों में” होगा रिलीज
उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में, रेस्तरां, होटल, कार्यालय, लोकल ट्रेन सब कुछ खुला है, लेकिन कोविड के कारण मूवी थिएटर बंद हैं। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) के कोविड नियम के अनुसार कोरोना केवल मूवी थिएटरों में ही फैलता है।” तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री और पूर्व अभिनेत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित बायोपिक ‘थलाइवी’ (Thalaivi) हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। यह जयललिता के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करती है। फिल्म उनकी अभिनेत्री से राजनेता बनने तक की यात्रा को दिखाएगी। यह 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
-आईएएनएस
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

