-
Advertisement
महिला ने पड़ोसी पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, डीसी से न्याय की लगाई गुहार
हमीरपुर। हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में भी अब महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ने लगे हैं। ताजा मामला हमीरपुर (Hamirpur) जिला से सामने आया है। यहां भोरंज उपमंडल के दरूण गांव में एक महिला ने अपने ही पड़ोसी पर प्रताड़ना (Harassment) के आरोप लगाए हैं। महिला ने इसको लेकर डीसी को शिकायत सौंपी है और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं महिला की शिकायत (Complaint) पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार दरूण निवासी सुदर्शना ने डीसी को दी शिकायत में बताया कि उसके पति शिव कुमार की एक वर्ष पूर्व कोरोना (Corona) से मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें:ऊना में फिर गुंडागर्दी, हाकी से तोड़ डाली मर्सिडीज, जान से मारने की दी धमकी
शिव कुमार एक स्लेटपोश रिहायशी मकान की 80 हजार रुपये कीमत दे चुके हैं। उनके पड़ोसी इस राशि के भुगतान से मुकर कर बार-बार उसे पैसों के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके पास इकरारनामा भी है। उनके पड़ोसी व उनकी पत्नी क्षतिग्रस्त मकान की सामग्री भी उठा रहे हैं। इससे रोकने पर उसे जान से मारने की धमकी दे गई है। मकान की पूरी राशि उसके पति दे चुके हैं। भोरंज पुलिस के पास वह अपनी शिकायत लेकर गई तो उन्होंने एसडीएम (SDM) भोरंज व जिला प्रशासन हमीरपुर से कार्रवाई की बात की। महिला ने गुहार लगाई है कि उसे न्याय दिलाया जाए और पड़ोसी की प्रताड़ना से निजात दिलाई जाए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


