-
Advertisement
हिमाचल में नैना देवी की पहाड़ियों से गिरे पत्थर ,लंगर हाल हुआ तहस-नहस
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते रोज कहीं ना कहीं पर भूस्खलन हो रहा है। जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी की बात करें तो इस क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण एक बड़ा पत्थर पहाड़ी से नीचे मुख्य सड़क से नीचे की तरफ जा गिरा। यह पत्थर मंडयाली गांव के नीचे बने शैडनुमा लंगर हाल पर जा गिरा। पत्थर ने लंगर हॉल को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।
यह भी पढ़ें:कुदरत का कहर जारी: हिमाचल के कई हिस्सों में भारी लैंडस्लाइड, एक की मौत
गनीमत यह रही है कि उस समय सड़क पर से कोई भी गाड़ी नहीं गुजर रही थी और ना कोई व्यक्ति मौजूद था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उल्लेखनीय है कि नैना देवी-कोला वाला टोबा मुख्य मार्ग बस अड्डा के समीप सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है और डंगा पूरी तरह से बरसात के कारण अब गिरने के कगार पर है । साथ ही ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि सड़क की दरारों को दुरुस्त किया जाए और डंगा लगाया जाए ताकि बड़ा नुकसान होने से बच सके क्योंकि उसके नीचे होटल और रिहायशी मकान भी है जिन्हें खतरा बना हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


