-
Advertisement
CM जयराम के नए उड़नखटोले पर विपक्ष उग्र, राठौर बोले-हेलीकॉप्टर नया या पुराना हो जांच
शिमला। हिमाचल में बीजेपी सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर रूख अपनाए हुए है। चाहे वह लंगर विवाद हो या फिर कोरोना, कांग्रेस (Congress) नेता प्रदेश सरकार को हर मामले में कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) ने जयराम सरकार पर निशाना साधा है। राठौर ने प्रदेश सरकार द्वारा किराये पर लिए नए हेलीकॉप्टर को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का 5.10 लाख प्रति घंटा किराये पर रूस से लिया नया हेलीकॉप्टर (New Helicopter) समय से पहले ही हांफ गया है। जिससे इसके नए होने पर भी शंका है। हेलीकॉप्टर नया है या पुराना इसकी जांच होनी चाहिए। राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के पैसे की फिजूलखर्ची कर रही है। ऐसे में जयराम सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि यह नया हेलीकॉप्टर है या पुराना।
यह भी पढ़ें:उपचुनाव से CM जयराम का किनारा, फिर भी सरकार का विपक्ष पर निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार उधारी पर चल रही है ऐसे में नये हेलीकॉप्टर की कोई जरूरत नही थी। सरकार को नए हेलीकॉप्टर का जनून चढ़ा था, लेकिन इसका बार-बार खराब होना जनता के पैसे की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि अगर हेलीकॉप्टर नया है तो यह बार बार खराब क्यों हो रहा। इसकी जांच करवाकर जनता को सारी स्थिति से अवगत करवाना चाहिए। वहीं आईजीएमसी लंगर विवाद (IGMC Langar Dispute) पर राठौर ने कहा कि एक व्यक्ति कई सालों से लोगों के सहयोग से समाज सेवा कर रहा है। उस पर राजनीति करना उचित नही है। यह संस्था सरकार से कोई सहायता नहीं ले रही है। मामले को जानबूझ कर राई का पहाड़ बनाकर राजनीति की जा रही है। समाज सेवा करने के लिए सरकार को परमिशन देनी चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


