-
Advertisement
अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे हरिद्वार, गरामौडा में कार को कैंटर ने मारी टक्कर
बिलासपुर। हिमाचल में तेज रफ्तार के चलते लगातार हादसे हो रहे रहे हैं। नेशनल हाइवे-205 पर गरामौडा के पास एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी, जिसके चलते एक महिला की मौत हो गई और 3 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक को पीजीआई भी रेफर किया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: बस पर पहाड़ से गिरा पत्थर, गंतव्य के बजाए अस्पातल पहुंचे यात्री
जानकारी के अनुसार ये कार ( HP 24-c-015) अधिवक्ता ओपी गौतम की थी और उनके चार रिश्तेदार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान और गरामौड़ा के नजदीक जब कार रुकी हुई थी, तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने पहले कार को टक्कर मारी फिर ट्रक को। इसके बाद कैंटर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में कार में सवार महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


