-
Advertisement
हिमाचल में 21 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, राज्य आपदा प्रबंधन ने जारी की अधिसूचना
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में विद्यार्थियों के लिए स्कूलों (Schools) को 21 सितंबर तक बंद (Closed) रखने का निर्देश दिया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन सेल ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। टीचिंग-नॉन टीचिंग स्टाफ पहले की तरह स्कूल आते रहेंगे। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जयराम सरकार ने एक सप्ताह और विद्यार्थियों को स्कूलों में नहीं बुलाने का फैसला लिया है। शिक्षक पहले की तरह स्कूलों में आकर ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे।शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने पिछले दिनों कहा था कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में बंद स्कूलों को खोलने के संबंध में जल्द फैसला लिया जाएगा। फिलहाल शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी ही स्कूलों में जा रहे हैं।
पुराने आदेशों के तहत विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को 14 सितंबर तक बंद रखा गया था। जिसकी मियाद आज पूरी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही शिक्षा विभाग ने इस बाबत संदेश जारी कर दिए थे कि स्कूलों को अभी कुछ दिनों तक और बंद रखा जा सकता है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

