-
Advertisement
पंजाब में मची उथल पुथल के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार के साथ पहुंची शिमला
Last Updated on September 18, 2021 by Vishal Rana
शिमला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद( President Ram Nath Kovind) के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा( Priyanka Gandhi Vadra) हिमाचल पहुंच गई है। वे शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंची उनके साथ पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चे भी है। शिमला का दौरा प्रियंका का परिवार के साथ निजी है। पंजाब में मचे राजनीतिक धमासान के बीच प्रियंका छुट्टियां मनाने के लिए यहां पहुंची है। छराबड़ा में प्रियंका का 4 दिन तक रुकने का कार्यक्रम है। वे चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शनिवार सुबह 11 बजे शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने आशियाने में पहुंचीं है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: कल अनाडेल पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अभेद किले में तब्दील हुआ शिमला
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी शिमला में 20 सितंबर को छराबड़ा आने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में है। वे बीच- बीच में यहां पर आती रही है। इससे पहले जून 2021 को प्रियंका शिमला आईं थीं और 3-4 दिन यहां रुकी थीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पुलिस के जवान प्रियंका के घर के आसपास तैनात किए गए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page