-
Advertisement
हिमाचल: अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़की कार, 5 लोगों को आई चोटें
सुंदरनगर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 21 पर शनिवार शाम मंडी जिले के भवाना के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंडी के कहनवाल निवासी एक ही परिवार के सदस्य प्रवीण कुमार, नरेश कुमार, बनिता, रजनी और छोटी बच्ची शगुन शिमला से कार के माध्यम से मंडी लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों को जब हादसे के बारे में पता चला तो उन्होंने सभी को घायल अवस्था में कार से बाहर निकाल उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। जहां पर उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। उधर मामले को लेकर डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि थाना में मामले को लेकर कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

