-
Advertisement
पानी में डूब रही महिला के लिए देवदूत बनकर आया प्रवासी मजदूर, पर बच्चे की नहीं बची जान
Last Updated on September 28, 2021 by Deepak
ऊना। पंजावर गांव के स्वां नदी क्षेत्र में नाबालिग बालक की डूबने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को पंजावर में रह रहे प्रवासी परिवार की महिला अपने 12 वर्षीय बच्चे के साथ स्वां नदी में नहाने के लिए गई। बच्चे ने जैसे ही नहाने के लिए छलांग लगाई वहां पर गहराई ज्यादा होने के चलते बच्चा डूबते हुए शोर मचाने लगा।
यह भी पढ़ें:हिमाचल : होटल कर्मचारी की छत से गिर कर गई जान, ब्यास नदी में मिली महिला की लाश
तभी उसकी माता ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन वह भी उस गहराई में समाने लगी। उसके समीप में अन्य प्रवासी काम कर रहा था। वह शोर सुनकर उस स्थान पर पहुंचा और उसने उनको बचाने के लिए छलांग लगा दी। इसी दौरान वह महिला को तो बचाकर बाहर निकालने में कामयाब हो गया, जबकि बच्चे को ज्यादा गहराई में चले जाने के कारण बचाया ना जा सका। उस प्रवासी ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत की पर बच्चे को बाहर तो निकाल लिया, लेकिन तब तक वह मौत का ग्रास बन चुका था।
घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा चौकी प्रभारी खेम सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान डीएसपी अनिल कुमार ने भी खुद वहां आकर मौके का मुआयना किया और यथास्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करते हुए बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…