-
Advertisement
हिमाचल: 40 साल की उम्र के बाद HAS अधिकारियों का होगा हर साल मेडिकल
शिमलाः प्रदेश के एचएएस (HAS) अधिकारियों का 40 साल के बाद अपने सेवाकाल में हर साल मेडिकल होगा। इस तरह का प्रावधान अधिकारियों के लिए एनुअल परफार्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (एपीएआर) यानि एसीआर के लिए बने नियम, 2021 में किया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: मेडिकल डिवाइस पार्क को केंद्र से मिली मंजूरी, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
नियमों के मुताबिक 40 साल के बाद मेडिकल रिपोर्ट देने का प्रावधान इसलिए किया गया है, ताकि अधिकारी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। इस रिपोर्ट को आईएएस (IAS) की तर्ज पर ऑनलाइन भरा जाएगा। केंद्र सरकार के अधिकारियों की एपीएआर स्पैरो पर भरी जाती है उसी तर्ज पर मानव संपदा के माध्यम से एचएएस की एपीएआर (APAR) को भरा जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब एचएएस अधिकारियों की एपीएआर में उनकी फोटो लगेगी। इसको भरने के लिए निश्चित समय अवधि तय की गई है। समय-समय पर वस्तुस्थिति की जानकारी ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
इस तरह रिपोर्ट को लिखने की अवधि 1 अप्रैल से 31 मार्च (वित्तीय वर्ष) तय की गई है, जिसे 31 दिसम्बर तक अंतिम रुप दिया जाएगा। एपीएआर 3 चरणों से होकर गुजरेगी। इसमें अधिकारियों को प्रॉपर्टी इनकम भी हर साल दर्ज करवानी होगी। रिपोर्ट में काम के गुणों के 1 से लेकर 10 अंक दिए जाएंगे। इसी तरह अधिकारी को अपने वर्क प्लान की खुद जानकारी भी देनी होगी। रिपोर्ट को संबंधित मंत्री दूसरी बार उसी स्थिति में इसको लिख पाएगा, जब पहले रहे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पहले की तरह मंत्री विभाग को देख रहा हो।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


