-
Advertisement
विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी बीजेपी और चुनाव में जीतेगी भीः धूमल
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के लिए बीजेपी व कांग्रेस( BJP and Congress) ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के आधिकारिक घोषणा नहीं की है मगर दोनों ही दल इन चुनावों को जीतने का दावा कर रहे है । हमीरपुर में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ( Former CM Prem Kumar Dhumal) ने कहा कि पार्टी उपचुनावों (By-elections)के लिए काफी पहले से ही तैयार बैठी थी और तीनों विधानसभा सीटों के अलावा मंडी लोकसभा सीट के होने जा रहे उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी।
यह भी पढ़ें:उपचुनाव: विक्रमादित्य सिंह के बयान के सियासी मायने क्या?
पूर्व सीएम धूमल ने कहा कि बीजेपी (BJP)हमेशा से विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती आई है और इस उपचुनाव में भी विकास के नाम पर पार्टी लोगों के बीच जाएगी । उन्होंने कहा कि बीजेपी विकास में विश्वास रखती है और विकास के नाम पर काग्रेंस पार्टी को ही मार लगेगी। वहीं कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य के कर्मचारियों को डराने-पटकने वाले बयान पर पूर्व सीएम ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया और कहा कि नौजवान जोश में बहुत कुछ कह जाते है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


