-
Advertisement
हिमाचल में पंजाब के युवकों की दबंगई, ट्रिपल राइडिंग से रोका तो बाइक के साथ घसीटा कांस्टेबल
ऊना। हिमाचल में बाइक सवारों को रोकना एक पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) को महंगा पड़ गया। बाइक पर सवार पंजाब (Punjab) के युवक पुलिस कांस्टेबल को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। जिससे पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ऊना (Una) जिला मुख्यालय के ट्रैफिक लाइट चौक पर सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के ट्रैफिक लाइट चौक पर गुरुवार एक बाइक पर सवार तीन पंजाबी युवकों की दबंगई सरेबाजार देखने को मिली। दरअसल ट्रिपल राइडिंग (Triple Riding) कर रहे पंजाबी युवकों के बारे में ट्रैफिक लाइट चौक पर खड़े कांस्टेबल मनीष को वायरलेस ब्लॉक में सूचना मिली थी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में बाइक को टक्कर मारकर ट्रक चालक हुआ फरार, युवक की गई जान
जब बाइक सवार युवक ट्रैफिक लाइट चौक के पास पहुंचे तो कांस्टेबल मनीष कुमार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन इन युवकों ने बाइक को रोकने की बजाय उसे और तेज कर लिया। जिसके चलते मुनीश कुमार काफी दूर तक बाइक के साथ ही घिसटता चला गया और घायल हो गया। हादसे में जहां मनीष कुमार को चोट आई है, वहीं बाइक सवार तीनों युवक भी घायल (Injured) हुए। पुलिस कर्मचारी को तीनों युवकों के साथ उल्टा देख दुकानदार भी फटाफट घटनास्थल की ओर दौड़े और उन्होंने फौरन तीनों युवकों को काबू किया। तीनों दबंगई युवक पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिला के मूसापुर गांव निवासी बताए गए हैं।
युवकों को हिरासत में लेकर बाइक की जब्त
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ऊना (SP Una) अर्जितसेन ठाकुर और एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार धीमान भी मौके पर पहुंचे। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने तीनों दबंगई युवकों को हिरासत में लिया है उनकी बाइक को जब्त कर लिया गया है। घटना के संबंध में तीनों पंजाबी युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


