-
Advertisement
हिमाचल: धान की खरीद को लेकर आंदोलन, ट्रैक्टर लेकर लघु सचिवालय पहुंचे किसान
सिरमौर। धान की खरीद को लेकर हिमाचल (Himachal) के सिरमौर जिले में आंदोलन शुरू हो गया है। भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kishan Union) के बैनर तले किसान आंदोलनरत हो गए हैं। किसानों ने धान से लदे ट्रैक्टर लघु सचिवालय के बाहर खड़े कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसानों ने कहा कि सरकार धान की खरीदी में लेट लतीफी बरत रही है। जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सिरमौर जिले (Sirmour District) में तीन धान खरीद केंद्र शुरू करने की मांग रखी है। एसडीएम पांवटा ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी फसल को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा और समय पर धान की खरीद की जा रही है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: दो दिन में FCI ने खरीदी 500 क्विंटल से अधिक धान

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

