-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: बरागटा के बाद समर्थकों का आया नंबर, 13 कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित
शिमला। हिमाचल प्रदेश बीजेपी (Himachal Pradesh BJP) ने बागी बरागटा के बाद अब उनके समर्थकों व बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 13 बीजेपी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। इसमें जुब्बल कोटखाई और महासू के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हैं। गोपाल जवैइक, सतीश पिरटा, यश्वीर जस्टा, अंकुश चौहान , सुशील कदसौली , संदीप गांगटा, रविंद्र चौहान , अशोक जस्टा, देवेंद्र श्याम , रामप्रकाश गइठा, चेतन कडईक, राजेश चौहान, अनिल काल्टा को दिखाया बाहर का रास्ता।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: बीजेपी को कृपाल से करनी पड़ रही मुलाकात, क्या फतेहपुर में बीजेपी कैंडिडेट के लिए करेंगे प्रचार
बता दें कि बीजेपी (BJP) और सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) के तमाम दावों के बीच बागी चेतन बरागटा ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया था। उन्हें चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा सेब चुनाव चिन्ह मिला है। इसके साथ ही चुनावी रणभूमि में चेतन ने बीजेपी प्रत्याशी नीलम सरैइक और कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर को चुनौती दी है।
यह भी पढ़ें:उपचुनाव: फतेहपुर से BJP प्रत्याशी बलदेव ठाकुर बोले- मुझे जीता दो, सीएम के पैर पकड़ कर विकास करवाऊँगा
चेतन बरागटा (Chetan Bragta) ने कहा था कि मुझ पर बहुत दबाव था। पर मैं किसी के दबाव में नहीं आया। आखिर इसमें जुब्बल-कोटखाई की जनता के प्रेशर की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि सब कुछ दांव पर लगाकर इसलिए चुनाव लड़ रहा हूं कि जुब्बल-कोटखाई की जनता ने मुझे चुनाव लड़ने के आदेश दिए हैं। मैं विधानसभा की जनता के मत का सम्मान करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने बीजेपी नेताओं के लगातार फोन आ रहे थे। बुधवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी। बता दें कि प्रदेश बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने कई बार चेतन बरागटा से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे थे। वहीं, जुब्बल कोटखाई में चेतन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए बीजेपी ने कार्यकर्ताओं पर कड़ा एक्शन लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

