-
Advertisement
छोटे बच्चे ने Alexa से कहा- बजाओ ‘डम डम डिगा डिगा…’ सॉन्ग, वीडियो हुआ जमकर वायरल
Last Updated on October 23, 2021 by saroj patrwal
बच्चे मन के सच्चे होतें हैं। उनकी क्यूटनेश के सभी कायल होते हैं। उनकी शैतानियों पर हम सभी हंस पड़ते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चों के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज हमारे हाथ लगा है। इस वीडियो को देखकर आप भी एक बार फिर खिलखिला पड़ेंगे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छोटा सा बच्चा Alexa से बात कर रहा है और उसे एक गाना चलाने को कहता है, जैसे ही गाना शुरु होता है बच्चा खुश होकर डांस करने लगता है।
यह भी पढ़ें:प्लेटफॉर्म पर ढिंचक डांस का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
https://www.instagram.com/p/CVGWKWZFB-K/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
वीडियो में नजर आ रहे छोटे बच्चे का नाम कबीर सूद है, जो एलेक्सा को मुकेश का पॉप्युलर गाना डम डम डिगा डिगा चलाने के लिए कह रहा है। बच्चे के आवाज पर एलेक्सा गायक मुकेश सहित गीतकार और संगीतकार और फिल्म की जानकारी देता है। बच्चा जिस तरह से गाने के नाम का उच्चारण करता है वो आपका दिल जीत लेगा। इसके बाद जैसे ही गाना बजना शुरु होता है, बच्चा कैमरे की तरफ मुंह घुमा कर मजे से डांस करने लगता है। वहीं, कबीर एलेक्सा को बनाना बोट गाना बजाने के लिए कहता है, पहली मर्तबा में एलेक्सा बच्चे की तोतली आवाज को स्पष्ट पहचान नहीं पाता, जबकि दूसरी बार कबीर के कोशिश करने पर वह समझ जाता है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page