-
Advertisement
Corona Update: 47 स्कूली छात्रों सहित आज हिमाचल में 258 पॉजिटिव; एक की गई जान
शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 47 छात्रों सहित 258 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। जिसमें अकेले कांगड़ा जिला ने ही शतक मारा है। कांगड़ा जिला में आज 116 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं प्रदेश में आज एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। मंडी के 65 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। प्रदेश में आज 163 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक कोरोना के दो लाख 22 हजार 569 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें 3718 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में दो लाख 17 हजार 256 कोरोना संक्रमित अब तक पूरी तरह से ठीक होने में कामयाब हुए हैं। मौजूदा समय में 1578 लोग कोरोना संक्रमण का इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूल खुलते ही छात्रों का संक्रमित आने का सिलसिला शुरू, ऊना में 93 छात्र पॉजिटिव
विद्यार्थियों में बढ़ते कोरोना ने चिंता में डाला स्वास्थ्य विभाग
स्कूली छात्रों के कोरोना संक्रमित आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग और सरकार की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को 47 विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें कांगड़ा जिले में 23ए ऊना आठए हमीरपुर आठए बिलासपुर 5,मंडी दो और कुल्लू में एक विद्यार्थी (Student) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 27 सितंबर को प्रदेश में स्कूल खुलने के बाद से 23 अक्तूबर तक कुल 191 से अधिक विद्यार्थी संक्रमित पाए जा चुके हैं। 145 अभी सक्रिय मामले हैं। शनिवार को हमीरपुर के बड़ा स्कूल के आठ विद्यार्थियों और एक स्टाफ सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद से स्कूल को आगामी दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

किस जिला से कितने मामले आए सामने
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में कोरोना विस्फोट हुआ है। कांगड़ा जिला में 116 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही हमीरपुर जिला में 44, बिलासपुर में 25, मंडी में 24, ऊना में 24, शिमला (Shimla) में 13, चंबा में 7, किन्नौर में 2, सोलन में 2 और कुल्लू जिला से एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में हमीरपुर से 50, कांगड़ा से 39, मंडी से 30, ऊना से 19, बिलासपुर से 7, कुल्लू से 3, सोलन से 3, चंबा से 2 और किन्नौर जिला से एक कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुआ हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: कोरोना से एक छात्र सहित चार की मौत, कुल 202 नए मामले सामने आए
आज के सैंपल से 236 पॉजिटिव
हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग ने आज 8694 लोगों के सैंपल जांच को लिए थे। जिसमें से 236 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वहीं 8279 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 179 सैंपल (Sample) की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल में 57.9 प्रतिशत को लगाई कोविड वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान (Covid-19 Vaccination Campaign) के अन्तर्गत राज्य में कुल लक्षित पात्र आबादी में से 57.9 प्रतिशत आबादी को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान को प्रभावी रणनीति बना आगे बढ़ाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 55 लाख 23 हजार पात्र लाभार्थी हैए जिन्हें कोविड-19 की दूसरी खुराक लगाई जानी है। निर्धारित लक्ष्य के दृष्टिगत राज्य में अब तक 3200499 पात्र लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


