-
Advertisement
हिमाचल: रेस्टोरेंट ले जाकर 22 वर्षीय युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Last Updated on October 23, 2021 by Deepak
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में पुलिस ने एक युवक को दुष्कर्म (Rape) के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक ने नाबालिग (Minor) लड़की को दो बार रेस्टोरेंट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला कांगड़ा जिला के पुलिस थाना लंबागांव के तहत सामने आया है। नाबालिग ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। युवक 22 वर्षीय बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पशुओं को चराने जंगल गई विवाहिता से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, कपड़े भी फाड़े
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवक ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए है। नाबालिग लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि युवक उसे 16 अक्तूबर को सुजानपुर के एक रेस्टोरेंट (Restaurant) में ले गया, जहां उसके साथ उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद युवक ने नाबालिग को डराया और यह बात सभी को बताने की धमकी देकर उसे एक बार फिर सुजानपुर में ही रेस्टोरेंट में ले गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। युवक की इन हरकतों से तंग नाबालिग ने इस बारे में परिजनों को बताया। जिसके बाद युवती परिजनों के साथ थाना पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत सौंपी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page