-
Advertisement
हिमाचल: NH-21 पर स्कूटी और कार की टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसा
सुंदरनगर। नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर हादसों का दौर लगातार जारी है। मंडी जिला के सुंदरनगर में एनएच-21 पर नरेश चौक पर एक कार और स्कूटी में जोरदार टक्कर होने से स्कूटी चला रही युवती घायल हो गई। वहीं घटना का वीडियो मौके पर लगे हुए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गया है।
यह भी पढ़ें: जरा ध्यान दें, मंडी में इन जगहों पर पटाखे फोड़े या बेचे तो होगी सीधे कार्रवाई
जानकारी के अनुसार रविवार को एक कार और स्कूटी नेशनल हाईवे-21 पर मंडी (Mandi) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार चालक ने अचानक से अपनी गाड़ी बीबीएमबी (BBMB) कॉलोनी की ओर लापरवाही से मोड़ दी। इस दौरान पीछे से स्कूटी पर आ रही एक युवती कार से टकरा गई। मामले में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तीखी नोकझोंक होती रही। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के एएसआई नीलम अपनी टीम सहित पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


