-
Advertisement
हिमाचल: ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से व्यक्ति की गई जान, जाने कैसे हुआ हादसा
पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति ट्रैक्टर के टायर के नीचे बुरी तरह से कुचला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा पांवटा साहिब (Paonta Sahib) के बांगरण चौक के समीप हुआ। बताया जा रहा है। दोपहर के समय करीब 11 बजे दो ट्रैक्टर आपस में एक दूसरे को रस्सी से बांध कर विश्वकर्मा चौक की तरफ जा रहे थे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: डिपो से राशन लेकर नदी पार कर रहे युवक का फिसला पैर, डूबने से गई जान
इसी दौरान पिछले ट्रैक्टर (Tractor) पर बैठा व्यक्ति अचानक से नीचे गिर गया और टायर की चपेट में आ गया। जिससे वह घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बंटी पुत्र महावीर की पीठ में गंभीर चोटें आई थीं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर को नीरज पुत्र ओम प्रकाश चला रहा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



