-
Advertisement
हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला- तीसरी से सातवीं तक के छात्र 10 से आएंगे स्कूल
हिमाचल कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा फैसला हुआ है। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक यह निर्णय लिया है कि हिमाचल में तीसरी से सातवीं कक्षा तक के स्कूल 10 नवंबर से खुल जाएंगे। अभी प्रदेश में 8वीं से 12 कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खुले हैं। इसके अलावा पहली व दूसरी की कक्षाएं 15 नवंबर से खोलने पर विचार किया गया है। बैठक में सप्लीमेंट्री आइटम्स के तहत छह एजेंडा आइटम आई हैं। कैबिनेट की बैठक दोपहर तीन बजे तक चलने की संभावना है।
आठवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों की नियमित कक्षाएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सर्दी, खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षण वाले विद्यार्थियों को स्कूलों में नहीं आने की अपील की गई है। कैबिनेट बैठक में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में हार के कारणों पर मंत्रणा हुई। आज की बैठक देरी से शुरू हुई और 10:50 बजे शुरू इस बैठक में कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर अभी तक नहीं पहुंचे हैं। प्रदेश सचिवालय में चल रही इस बैठक में स्कूल खोलने पर आज फैसला होना है। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद जयराम कैबिनेट की यह पहली बैठक है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



