-
Advertisement
जल शक्ति विभाग उपमंडल फतेहपुर के जेई का निधन, रविवार को पैतृक गांव मे होगा संस्कार
फतेहपुर। जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के जल शक्ति विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता संजय चौधरी का शनिवार को डीएमसी अस्पताल लुधियाना पंजाब में निधन हो गया है। संजय चौधरी का अंतिम संस्कार रविवार यानि 14 नवंबर 2021 को सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव सिहाल झिकली में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-हिमाचल की इस पंचायत में नहीं है स्थायी स्टाफ, सदस्यों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
बताया जा रहा है कि संजय चौधरी डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे थे। पिछले करीब एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। वहीं शनिवार को उनका देहांत हो गया। अधिशाषी अभियंता गुरबख्श धीमान ने उनके देहांत पर दुख जाहिर किया। जलशक्ति विभाग फतेहपुर के अधिशाषी अभियंता विपन लूना व सहायक अभियंता विजय नाग ने कहा कि संजय चौधरी की कमी विभाग में हमेशा खलती रहेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



