-
Advertisement
NIT हमीरपुर और UIT एचपीयू शिमला के बीच साइन हुआ MOU, यहां जाने
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर और विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईटी) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। एनआईटी हमीरपुर की ओर से निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी और प्रो. पीएल शर्मा निदेशक यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन के क्रियान्वयन के बाद दोनों संस्थान, शिक्षण, प्रशिक्षण, अनुसंधान पद्धति में एक-दूसरे को मूल्यवान सहयोग देंगे और पाठ्यक्रम एवं शिक्षक विकास कार्यक्रम को उपयुक्त रूप से संचालित करेंगे ताकि छात्र संकाय सार्थक रूप से औद्योगिक परिदृश्य में फिट हो सकें।
यह भी पढ़ें: पीठासीन अधिकारी सम्मेलन: राष्ट्रपति, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नहीं होगा हंगामा, प्रस्ताव पास
एनआईटी हमीरपुर प्रथम पक्ष के रूप में यूआईटी द्वारा वांछित प्रस्तावित मामलों को मेजबान संस्थान के नियमों के अनुसार प्रभार्य आधार पर सहायता प्रदान करेगा। यह समझौता ज्ञापन के मुताबिक बहुविषयक क्षेत्रों में यूजी, पीजी और पीएचडी छात्रों के संयुक्त पर्यवेक्षण का में एक दूसरे का सहयोग करेंगे। ऐसे छात्र बिना किसी शुल्क के दोनों संस्थानों की सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं और वे अनुसंधान सुविधाओं और पुस्तकालय का उपयोग करने में सक्षम होंगे। संस्थान संयुक्त पर्यवेक्षण गतिविधि एमओयू की वैधता के पूरा होने के बाद तक छात्रों के कार्यक्रम के पूरा होने तक जारी रहेगी। दोनों संस्थानों ने कौशल विकास कार्यक्रमों के लिए अपने-अपने संस्थानों के छात्रों को उभरती प्रौद्योगिकियों पर प्रशिक्षित करने के लिए सहमति व्यक्त की है ताकि कौशल अंतर को पाटने और उन्हें उद्योग के लिए तैयार किया जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



