-
Advertisement
ज्यादा ठंड लगना भी सेहत के लिए घातक, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
Last Updated on December 22, 2022 by Neha Raina
बदलते मौसम के साथ कई चीजों में बदलाव आ रहा है। ठंड का मौसम शुरू होते ही लोग गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं। ठंड से बचने के लिए लोग कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पूरे सर्दी के मौसम में बहुत ठंड लगती है।
यह भी पढ़ें: ठंड में रखें होठों का खास ख्याल, डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें
ज्यादा ठंड लगना सामान्य बात नहीं है। स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण ठंड ज्यादा लगती है। व्यक्ति के शरीर में तत्वों की कमी होने की वजह से उसे सर्दी ज्यादा लगती है। शरीर को कई आवश्यक तत्वों की जरूरत होती है और विटामिन सी व बी-12 की कमी होने के कारण ठंड ज्यादा महसूस होती है।
डायबिटिक इंसान को भूख के साथ-साथ ठंड भी बहुत ज्यादा लगती है। डायबिटीज से किडनी पर असर पड़ता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन व शरीर के तापमान पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा शरीर में मौजूद थायराइड ग्लैंड अगर पर्याप्त मात्रा में थायरोक्सिन हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाता है तो इससे हार्ट रेट और मेटाबोलिक रेट कम हो जाता है, जिस कारण शरीर को ज्यादा ठंड लगती है।
एनीमिया में भी ठंड ज्यादा लगती है। इस बीमारी में शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। इसके अलावा शरीर में हर वक्त थकान सी बनी रहती है और ठंड लगती रहती है। इसे आयरन डिफिशिएंसी के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी में व्यक्ति को ब्लड प्रेशर का ध्यान रखना चाहिए।