-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 84 लोग संक्रमित, एक की गई जान; यहां जाने पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल में आज फिर कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से एक की मौत हुई है। यह मौत मंडी जिला में 63 वर्षीय महिला की हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 84 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों का आंकड़ा 93 रहा। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 26 हजार 589 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसमें से दो लाख 21 हजार 889 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए है। प्रदेश में अब तक 3818 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। वहीं मौजूदा समय में 865 लोग कोरोना का इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में तीन की गई जान, 110 लोग कोरोना संक्रमित; जाने डिटेल

किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसी तरह से शिमला में 18, हमीरपुर में 10, ऊना में 8, सोलन में 8, मंडी में 6, बिलासपुर में 3, चंबा में 2 और कुल्लू में 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों में सबसे अधिक कांगड़ा में 34, हमीरपुर में 20, शिमला में 12, ऊना में 9, मंडी से 7, बिलासपुर से 6 और सोलन से 5 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं।
आज के सैंपल में 76 पॉजिटिव
हिमाचल में आज 7025 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच को लिए थे। जिसमें से 76 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 6935 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 14 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इतंजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



