-
Advertisement
हिमाचल: रेन शैल्टर में मिला युवक का शव, एक दिन पहले था नशे की हालत में धुत
ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक युवक रेन शैल्टर (rain shelter) में मृत हालत में मिला है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-हिमाचलः चिट्टे संग पकड़े गए युवक दूसरी मंजिल से कूदे और पहुंच गए अस्पताल
जानकारी के अनुसार, जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की जोल पंचायत का युवक विकास शर्मा पुत्र राम किशन शर्मा मंगलवार को खुरवाईं से जोल तक शाम को नशे की हालत में आया था। इसी दौरान बस से उतरते हुए कुछ दूरी पर युवक गिर गया। जिसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे वहां से उठाकर रेन शेल्टर में बिठा दिया और उसके परिवार को भी इस बाबत सूचित कर दिया। लोगों का कहना है कि घरवालों को सूचना देने के बाद भी युवक के घर से कोई उसे लेने नहीं आया और विकास नशे की हालत में ठंड में पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। विकास नशे की हालत में जमीन पर गिर गया था, जिस कारण उसके शरीर पर चोटें आई हैं। बुधवार सुबह करीब 8 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विकास पहले भारतीय सेना (Indian Army) में कार्यरत था, लेकिन उसको नशे की लत लग गई जिस कारण उसकी नौकरी छुड़वा दी गई। इसके अलावा नशे की लत के कारण उसने अपनी पत्नी को भी छोड़ दिया था। घर में नशे की हालत में परिवार से अक्सर उसका झगड़ा होता रहता था। मामले की पुष्टि करते हुए जिला मुख्यालय ऊना के डीएसपी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



