-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में आज 116 लोग संक्रमित, तीन की गई जान; यहां जाने पूरी डिटेल
शिमला। हिमाचल में आज फिर कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से तीन की मौत हुई है। कांगड़ा में दो व्यक्ति और ऊना से एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 116 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह से आज ठीक होने वालों का आंकड़ा 47 रहा। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 26 हजार 705 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसमें से दो लाख 21 हजार 936 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए है। प्रदेश में अब तक 3821 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। वहीं मौजूदा समय में 931 लोग कोरोना का इलाज करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में आज 84 लोग संक्रमित, एक की गई जान; यहां जाने पूरी डिटेल
किस जिला से कितने मामले
हिमाचल में आज कांगड़ा जिला में 28 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसी तरह से शिमला में 43, हमीरपुर में 15, ऊना में 8, सोलन में 9, मंडी में 5, बिलासपुर में 5, चंबा में 1 और कुल्लू में 1 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हिमाचल में आज 6726 लोगों के सैंपल कोरोना (Corona Sample) जांच को लिए थे। जिसमें से 116 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 6618 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 6 सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



