-
Advertisement
HC: इस दिन होगी गुड़िया दुष्कर्म मामले की सुनवाई, JOA का फैसला सुरक्षित
शिमला। प्रदेश हाईकोर्ट (High Court) में गुड़िया दुष्कर्म मामले की जांच पुनः करवाए जाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई 16 मार्च 2022 के लिए टल गई। न्यायाधीश सबीना व न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ के समक्ष मामले पर सुनवाई हुई। प्रार्थी द्वारा दायर याचिका में सीबीआई की जांच पर खामियों को उजागर करते हुए इस मामले की जांच पुनः करवाने की मांग की गई है। याचिका में दिये तथ्यों के अनुसार सीबीआई ने इस मामले में सभी तथ्यों की तह तक जांच नहीं की है। मामले पर अगली सुनवाई 16 मार्च 2022 को होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट: कंप्यूटर शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई टली, जाने अब कब होगी
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों से जुड़े मामलों पर फैसला सुरक्षित
प्रदेश हाईकोर्ट ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (Junior Office Assistant) के पदों से जुड़े मामलों पर लंबी सुनवाई के पश्चात अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान व न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ के समक्ष इस मामले पर अंतिम सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं के अनुसार वे इन पदों के लिए बनाए भर्ती नियमों के तहत पात्रता रखते हैं फिर भी उनकी उम्मीदवारी अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग ने गलत तरीके से रद्द कर दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


