-
Advertisement
कोरोना अपडेट: हिमाचल में आज 69 नए संक्रमित मिले, 2 की गई जान
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) महामारी से आज दो लोगों की मौत हुई है। दोनों मौतें कांगड़ा जिले से सामने आई है। प्रदेश में मंगलवार को सामने आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज 69 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। वहीं आज 81 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 27 हजार 753 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिसमें से दो लाख 23 हजार 174 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पूरी तरह से ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 3840 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। प्रदेश में मौजूदा समय में 722 एक्टिव केस मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में अधिकारियों ने आपदा को बनाया अवसर, सरकारी पैसे का हुआ जमकर दुरुपयोग- अग्निहोत्री
हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा जिला से 20 कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा शिमला 17 में , ऊना में 6, हमीरपुर में 3, सोलन में 4, मंडी में 10 और बिलासपुर में 4 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हिमाचल में आज स्वास्थ्य विभाग ने 5504 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे। जिसमें से 69 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 5416 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 28 सैंपल की रिपोर्ट की अभी इंतजार है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

