-
Advertisement
सीएम जयराम वाराणसी रवाना, पीएम मोदी के समक्ष रखेंगे प्रदेश की प्रगति रिपोर्ट
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur)धर्मशाला से चंडीगढ़ (Chandigarh)के लिए रवाना हो गए हैं। वे चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाएंगे। आज सुबह सीएम धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए सरकारी हेलीकाप्टर( Govt helicopter) में रवाना हुए हैं और चंडीगढ़ से चार्टर्ड विमान से उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे। वाराणसी में दिव्य काशी-भव्य काशी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके अलावा बीजेपी (BJP) शासित राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम के सम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्ष पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi)कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेः रोहड़ू से रिकांगपिओ जा रही एचआरटीसी की बस हुई हादसे का शिकार
बताया जा रहा है कि सीएम जयराम ठाकुर दस मिनट तक हिमाचल प्रदेश संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद जयराम ठाकुर पहली बार पीएम मोदी से रूबरू होंगे। यह मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है और शीतकालीन सत्र के दो दिन तक सीएम सदन में मौजूद रहे, लेकिन अब वाराणसी के दौरे के कारण शेष तीन दिन सदन में मौजूद नहीं रहेंगे। जबकि रविवार को सीएम ने, गद्दी, गुज्जर, ओबीसी व अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की बैठकों में शिरकत की। सीएम जयराम ठाकुर की गैर मौजूदगी में सरकार में सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकर मोर्चा संभालेंगे व विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। हालांकि सीएम की गैर मौजूदगी में कांग्रेस खेमा सदन में हावी हो सकता है। वहीं, धर्मशाला में आज जहां आम आदमी पार्टी महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी, वहीं करुणामूलक आश्रित भी अपनी मांग को लेकर रोष स्वरूप रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा टैक्सी आपरेटर यूनियन भी अपनी समस्याओं को लेकर धर्मशाला में धरना प्रदर्शन करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


