-
Advertisement
हिमाचल: रोहड़ू में सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से एक की गई जान; दूसरा घायल
रोहड़ू। प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) के रोहड़ू में एक सड़क हादसा (Road accident) हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा उपमंडल रोहड़ू (Rohru) से 24 किलोमीटर की दूरी पर भलूण कैंची में हुआ है। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में धुंध का कहरः ऊना में तेज रफ्तार मर्सिडीज़ ने रौंद डाली दो गाड़ियां
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को एक कार भलूण कैंची के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और खुद बचाव कार्य में जुट गए। कार (Car) में दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को गहरी खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, वहीं शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पतल भेज दिया है। आज यानी गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक की पहचान जिमत राम पुत्र जैली राम निवासी कुल्लू (Kullu) के रूप में हुई है। वहीं कार चालक वेद राम (47) पुत्र चेत राम गांव काफती डाकघर जाऊ तहसली आनी जिला कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



