-
Advertisement
हिमाचल कैबिनेट: बेरोजगार युवा रियायती कर दर पर चला सकेंगे 18 सीटर वाहन
शिमला। हिमाचल में आज जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार ;परिवहनद्ध योजना के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत बेरोजगार युवा (unemployed youth) इन रूटों पर रियायती कर दर पर 18 सीटर वाहन चला पाएंगे। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की बेहतर सुविधा तथा ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेटः नए वेतनमान लागू करने की मंजूरी,अनुबंध कर्मियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन.

कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती (Himachal Pradesh Golden Jubilee) (विरासत मामले समाधान) योजनाए 2021 को लागू करने को भी अपनी सहमति प्रदान की। इससे कर, फीस, ब्याज, जुर्माना इत्यादि के एरियर जो वसूली के लिए लंबित हों अथवा अपीलीय फोरम में लम्बित हों अथवा विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत लंबित कर निर्धारण के निष्पादन के परिणामस्वरूप भविष्य में जमा होने हों, का निपटारा हो सकेगा। इस योजना से ऐसे देय कर मामलों को भी उजागर किया जा सकेगा, जिनका अभी तक आंकलन न किया गया हो तथा हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1954 के अंतर्गत जिन मामलों में एरियर घोषित किया गया हो, उनका भी निपटारा किया जा सकेगा। इस योजना से ऐसे 1.68 लाख मामलों का निवारण किया जा सकेगा।
इन फैसलों पर भी लगी मुहर
कैबिनेट ने अग्निशमन विभाग में 18 नकारा घोषित वाहनों के स्थान पर 16 नए वाहन खरीदने को स्वीकृति प्रदान की, इसमें छह वाटर टैंडर, चार वाटर बाउजर, चार कम्बाइन्ड फोम और कार्बन डाइऑक्साइड (सीओटू) टैंडर और दो अडवांस वाटर टैंडर शामिल हैं। वहीं बैठक में लोगों की सुविधा के दृष्टिगत कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के ठारू में नया पटवार वृत्त सृजित करने का भी निर्णय लिया। जबकि शिमला जिला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के कुपवी में नया उप-मंडल (नागरिक) खोलने को भी अपनी स्वीकृति दी। कैबिनेट ने सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हलाहन का नाम शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करने का भी निर्णय लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट: विभिन्न विभागों में पद भरने का लिया बड़ा फैसला, जाने कहां-कहां होगी भर्ती
बैठक में मंडी जिला के करसोग क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महोग, मंडी जिला के कमांद और कुल्लू जिला के बंजार क्षेत्र के गुशैणी में विज्ञान संकाय की कक्षाएं तथा सोलन जिला के अर्की क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथालंग में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं प्रारम्भ करने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में चंबा जिला के जगत में लोगों की सुविधा के दृष्टिगत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में सोलन जिला के उप.स्वास्थ्य केंद्र कनैर को स्तरोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने को भी स्वीकृति दी गई। कैबिनेट में कुल्लू जिला की ग्राम पंचायत रायसन के मझलीहार और ग्राम पंचायत देवघर के दोहलूनाला में उप.स्वास्थ्य केंद्र खोलने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में मंडी जिला की सुन्दरनगर तहसील के नेरी गांव में फल आधारित वाइन एवं साइडर फैक्टरी स्थापित करने के लिए मैण् मयूर इंडस्ट्रीज को आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी करने को भी स्वीकृति प्रदान की। कैबिनेट ने जिला चंबा की उप.तहसील होली को तहसील में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही जिला कुल्लू की मनाली तहसील में मौजूदा पटवार सर्कलों को पुनः पुनर्गठित निर्माण कर छह नए पटवार सर्कल सृजित करने को स्वीकृति प्रदान की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


