-
Advertisement
मोदी की रैली में डल सकता है खलल, इस विभाग ने जारी किया अलर्ट
शिमला। मोदी रैली (Modi Rally) के रंग में भंग डालने के लिए मौसम तैयार बैठा है। मौसम विभाग (Weather Department) से मिली जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शिमला (Shimla) सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश (Rain) का तांडव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते सुबह से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इससे पीएम की मंडी में प्रस्तावित रैली में मौसम खलल डाल सकता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में दो दिन बरसेंगे बादल, क्रिसमस पर बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी
वहीं व्हाइट क्रिसमस की आस भी इस बार अधूरी रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में शिमला के कुछ क्षेत्रों और बिलासपुर (Bilaspur) में हल्की बारिश होने की संभावना है। अभी प्रदेश में पश्चिमि विक्षोभ के चलते बादल छाए रहेंगे। 26 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने के कारण किन्नौर, लाहुल स्पिति, चंबा (Chamba), शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है, वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा (kangra) व मंडी सहित मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। तापमान की बात की जाए तो केलांग (Keylong ) में सबसे कम तापमान .3.7 दर्ज किया गया है और उनका में सबसे अधिकतम 23.7डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में 26 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


