-
Advertisement
शख्स ने चॉकलेट से काटा टमाटर, वीडियो देखकर होश खो बैठे लोग
सोशल मीडिया पर हमें बहुत सारे अजीबो-गरीब वीडियो देखने को मिलते हैं, जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है, क्योंकि इसमें एक शख्स चॉकलेट (Chocolate) से टमाटर काटता दिख रहा है।
ये भी पढ़ें-चायवाले ने निकाली मोबाइल की ‘बारात’, बेटी के कहने पर पहली बार खरीदा फोन
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चॉकलेट से एक टमाटर के दो टुकड़े कर देता है। वीडियो को देखने के बाद लोगों के होश उड़ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चॉकलेट कोटेड वेफर की एक बार पकड़े हुए है, वह बता रहा है कि जल्द इसे कैसे तेज किया जाए। इसके बाद वह किटकैट का बार तेज करने लगता है। वीडियो में दिख रहा है कि शख्स एक धारदार पत्थर का इस्तेमाल कर चॉकलेट के बार को घिसता है और इसके बाद चॉकलेट से टमाटर (Tomato) को दो टुकड़ों में काट देता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @whathowwhystudio पर शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, कुछ लोग इसे फिजूल का वीडियो भी बता रहे हैं।

