-
Advertisement
हिमाचलः काम ना होने पर जमकर हंगामा… कोई भड़का, किसी ने दिया धरना
शिमला। राजधानी में काम ना करने और ना करने देने पर नगर निगम शिमला (Nagar Nigam Shimla ) की बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। काम ना करने और मनोनीत पार्षदों के काम करने के आरोप जैसे ही कांग्रेस पार्षदों (Congress Councilors) ने लगाए नगर निगम की मीटिंग में भाजपा पार्षदों ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया। इसके बाद बात बढ़ते-बढ़ते कांग्रेस पार्षदों ने सदन के बीच धरना (Protest) दे दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को शिमला नगर नगर निगम की मासिक बैठक हुई। बैठक में जैसे ही कांग्रेस पार्षद शारदा चौहान ने नगर निगम पर उनके कार्य ना करने और मनोनीत पार्षद के कार्य करने के आरोप लगाए, भाजपा पार्षद (BJP Councilors ) भड़क गए और सदन में हंगामा शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें:कांग्रेस के स्थापना दिवस से विधायकों ने बनाई दूरी, प्रदेशाध्यक्ष ने दिया एकजुटता का संदेश
वहीं, कांग्रेस के पार्षद सदन के बीच आ कर बैठ गए। कांग्रेस ने भाजपा शासित नगर निगम पर कांग्रेस के पार्षदों की अनदेखी के आरोप लगाए। सदन में करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। वहीं, हंगामा देख महापौर ने सदन स्थगित कर दिया। कांग्रेस की पार्षद शारदा चौहान में कहा कि वह पिछले काफी समय से वार्ड में कार्यों को लेकर टेंडर दे रही हैं, लेकिन उनके कामों को दबाने का काम किया जा रहा है, जबकि मनोनीत पार्षद के बाद के टेंडर (Tender) पास किए जा रहे हैं। नगर निगम उनके साथ भेदभाव कर रहा है, जबकि वे चुनकर आए हैं। बावजूद इसके उनके कार्यों को तरजीह नहीं दी जाती है। उन्होंने साफ कर दिया कि यदि उनके साथ इस तरह का भेदभाव खत्म नहीं किया जाता तो वे सदन में धरने में बैठी रहेगी और सदन की कार्रवाई नहीं चलने देंगे। कांग्रेस पार्षद शारदा अपने संबंधित वार्ड क्षेत्र का मामला सदन में उठाया तो महापौर उसका जवाब देने के बजाय सदन छोड़कर चली गई हैए जिसके चलते कांग्रेस के सभी पार्षद धरने पर बैठ गए हैं। नगर निगम के महापौर सत्या कौंडल ने कहा कि मनोनीत पार्षद को सरकार ने मनोनीत किया है और उनका भी पूरा अधिकार है वह कहीं भी कार्य करवा सकते हैं कांग्रेस के पार्षद बेवजह आरोप लगा रहे हैं और सदन की कार्रवाई नहीं चलने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक माहौल शांत नहीं होता, तब तक सदन की कार्रवाई नहीं चलेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…